वीरगंज के स्पा सेंटरों में ‘मसाज’ की आड़ में अनैतिक खेल, दो केंद्रों से नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू; भारतीय पर्यटक मुख्य टारगेट
वीरगंज (इंडो-नेपाल बॉर्डर)(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रमुख व्यापारिक केंद्र वीरगंज में स्पा और मसाज पार्लरों के नाम पर चल रहे अनैतिक गतिविधियों के साम्राज्य पर प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। वीरगंज महानगरपालिका और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष 'सर्च ऑपरेशन' चला कर कई खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो स्पा सेंटरों से नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें कथित तौर पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नियोजित किया गया था। इस खुलासे के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित दर्जनों स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
कस्टम जोन बना संदिग्ध गतिविधियों का 'हब'
खुफिया सूचनाओं और स्थानीय नागरिकों की निरंतर मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इन सेंटरों ने सीमावर्ती भन्सार (कस्ट...









