Thursday, July 23

Author: VorDesk

रक्सौल एयरपोर्ट:तिलावे नदी के ऊपर पुल से गुजरेगा रनवे ,सांसद डा संजय जायसवाल ने देश का मॉडल एयरपोर्ट दो वर्ष में हो जाएगा चालू!

रक्सौल एयरपोर्ट:तिलावे नदी के ऊपर पुल से गुजरेगा रनवे ,सांसद डा संजय जायसवाल ने देश का मॉडल एयरपोर्ट दो वर्ष में हो जाएगा चालू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना को मिली रफ्तार: इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी होने से हर्ष, एयरबस-बोइंग लैंडिंग की तैयारी भारत-नेपाल सीमा पर विकसित होगा रणनीतिक एविएशन हब, सांसद डॉ. संजय जायसवाल बोले— “नदी के ऊपर पुल से गुजरेगा रनवे” रक्सौल।(Vor desk)। बिहार के सीमावर्ती शहर रक्सौल में वर्षों से बंद पड़े एयरपोर्ट के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने परियोजना के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बिहार ही नहीं, बल्कि भारत-नेपाल कनेक्टिविटी के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टेंडर के तहत एयरपोर्ट के रनवे, टैक्सीवे, एप्रन और अन्य एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण एवं विस्तार की विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रनवे को करीब 2360 मीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव ...
वीरगंज में सड़क विस्तार के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता, मानव श्रृंखला बनाकर सरकार को दी कड़ी चेतावनी

वीरगंज में सड़क विस्तार के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता, मानव श्रृंखला बनाकर सरकार को दी कड़ी चेतावनी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। त्रिभुवन राजपथ के विस्तार को लेकर वीरगंज में तनाव की स्थिति और गहरी हो गई है, जहाँ स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने सरकारी कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरगंज बचाओ संघर्ष समिति और वीरगंज युवा तथा व्यापारी सड़क पीड़ित संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को एकजुट हुए सैकड़ों लोगों ने आदर्शनगर चौक से घंटाघर चौक तक एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई। इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने 'बुलडोजर आतंक' को तत्काल रोकने और मुख्य बाजार क्षेत्र को राजमार्ग के बजाय 'शहरी मार्ग' के मानदंडों पर विकसित करने की पुरजोर मांग की है।विवाद का मुख्य केंद्र सड़क विभाग और वीरगंज महानगरपालिका द्वारा पिछले 19 और 20 अप्रैल को की गई वह कार्रवाई है, जिसमें गण्डक से मैत्री पुल तक सड़क के दोनों ओर 25-25 मीटर के दायरे में आने वाली संरचनाओं को ढहा दिया गया था। प्रशासन द्वारा सड़क के केंद...
जन समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए आदापुर में ‘सहयोग शिविर’ की तैयारी तेज, डीडीसी ने कमान संभाली

जन समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए आदापुर में ‘सहयोग शिविर’ की तैयारी तेज, डीडीसी ने कमान संभाली

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। आदापुर प्रखंड की आंधरा और मझरिया पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं का अब उनके घर के पास ही समाधान होगा। आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले विशेष 'सहयोग शिविर' को लेकर प्रशासनिक सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी सिलसिले में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने प्रखंड कार्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी ने डॉ. कुमार को इस पूरे आयोजन के लिए नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे यह स्पष्ट है कि प्रशासन इस बार शिकायतों के निपटारे को लेकर बेहद गंभीर है।बैठक के दौरान डीडीसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर का उद्देश्य महज आवेदन जमा करना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि हर समस्या का समाधान करने ...
नेपाल :राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने चर्चित पत्रकार चंद्र किशोर झा को ‘वरिष्ठ पत्रकार सम्मान’ से किया अलंकृत,मिल रही है बधाई

नेपाल :राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने चर्चित पत्रकार चंद्र किशोर झा को ‘वरिष्ठ पत्रकार सम्मान’ से किया अलंकृत,मिल रही है बधाई

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
दो लाख की राशि और मानपत्र भेंट; अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी लेखनी के लिए चर्चित हैं झा काठमांडू/रक्सौल।(Vor desk)नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन 'शीतल निवास' में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रसिद्ध स्तंभकार चंद्र किशोर झा को 'वरिष्ठ पत्रकार सम्मान-2082'से सम्मानित किया। संचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में संचार मंत्री डॉ. विक्रम तिमिलसिना की विशेष उपस्थिति रही।सम्मान स्वरूप श्री झा को दो लाख रुपये की नकद राशि, दोशाला और मानपत्र प्रदान किया गया। सरकार ने उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस-2083 के अवसर पर व्यावसायिक पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्रीय हित की रक्षा और सुशासन युक्त समाज निर्माण में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए दिया है। वैश्विक स्तर पर पहचान चंद्र किशोर झा की लेख...
मक्के के खेत में नाबालिग से दरिंदगी का प्रयास, नशीली सुई चुभाकर किया बेसुध; नेपाली युवक गिरफ्तार

मक्के के खेत में नाबालिग से दरिंदगी का प्रयास, नशीली सुई चुभाकर किया बेसुध; नेपाली युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के महुअवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई। दरिंदगी की नीयत से आए एक युवक ने मासूम को काबू में करने के लिए उसके पैर में नशीली सुई चुभा दी ताकि वह शोर न मचा सके। हालांकि, पीड़िता की हिम्मत और ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर के समीप स्थित बैठका (ग्वास) पर जलावन लेने गई थी। इसी दौरान मक्के के खेत में पहले से ही घात लगाकर छिपे युवक ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और विरोध करने पर उसके पैर में नशीला इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद वह उसे खींचकर मक्के के खेत के अंदर ले जाने लगा। इसी बीच किसी तरह खुद को हमलावर के च...
बिपिन कुशवाहा बने एनयूजे(आई) बिहार के सह संयोजक,मिल रही बधाई!

बिपिन कुशवाहा बने एनयूजे(आई) बिहार के सह संयोजक,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने पत्र प्रेषित कर मनोनयन की दी जानकारी ,मिल रही बधाई रक्सौल ,पूर्वी चंपारण नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ( इंडिया )के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुवे रक्सौल अनुमंडल के वरिष्ठ पत्रकार बिपिन कुशवाहा को बिहार प्रदेश का सह संयोजक नियुक्त किया है।बिपिन कुशवाहा पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल प्रखण्ड के भेलाही गांव के निवासी है।बिपिन कुशवाहा एनयूजे(आई) संगठन में लंबे समय से जुड़े है। वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे रहे है। वे एनयूजे(आई) के बैनर तले कई छोटे- बड़े कार्यक्रमो का आयोजन करते आये है ,जिसमे अंतराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम भी शामिल है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय का अनुभव है। एक निर्भीक वेवाक व बेदाग ...
जनगणना-2027 : एसडीओ मनीष कुमार ने रक्सौल में मकान सूचीकरण कार्य का किया निरीक्षण

जनगणना-2027 : एसडीओ मनीष कुमार ने रक्सौल में मकान सूचीकरण कार्य का किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य का अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रक्सौल प्रखंड के पंटोका पंचायत स्थित हाजमा टोला पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने प्रगणकों से सूचीकरण की प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन तथा घर-घर सर्वेक्षण की विधि की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्य में शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीओ मनीष कुमार ने कहा कि जनगणना के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी आधार पर आगे की जनगणना प्रक्रिया संचालित की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रगणक पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने संबंधित अधिकार...
रक्सौल एयरपोर्ट पुनर्निर्माण की राह साफ:   टेंडर जारी, बिहार-नेपाल कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम

रक्सौल एयरपोर्ट पुनर्निर्माण की राह साफ: टेंडर जारी, बिहार-नेपाल कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सांसद डॉ. संजय जायसवाल के प्रयासों को मिली सफलता, सीमावर्ती क्षेत्र में खुशी की लहर रक्सौल।(Vor desk)। वर्षों से बंद पड़े रक्सौल एयरपोर्ट के पुनर्निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। केंद्र और राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाते हुए एयरपोर्ट के नवनिर्माण के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी कर दिया है। इसकी आधिकारिक जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने इसे बिहार के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। सरकार द्वारा जारी टेंडर के तहत रक्सौल एयरपोर्ट के रनवे, टैक्सीवे, एप्रन तथा अन्य एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण एवं विस्तार की योजना तैयार की जाएगी। लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत से रनवे को करीब 2360 मीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव है। रनवे वि...
रक्सौल बीआरसी में बीआरपी योगेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई, शिक्षकों ने कार्यशैली और योगदान को सराहा

रक्सौल बीआरसी में बीआरपी योगेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई, शिक्षकों ने कार्यशैली और योगदान को सराहा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) रक्सौल के सभागार में मंगलवार को मध्याह्न भोजन योजना के निवर्तमान बीआरपी योगेश कुमार के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष छोटेलाल राय ने कहा कि योगेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि योगेश कुमार ने सिर्फ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन ही नहीं किया, बल्कि विद्यालयों में व्यवस्था सुधार और बच्चों के हित में कई सकारात्मक पहल भी कीं। प्रधान शिक्षक मुनेश राम ने कहा ...
वीरगंज से लापता दो बालिकाएं बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन से बरामद

वीरगंज से लापता दो बालिकाएं बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन से बरामद

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। पर्सा जिले के वीरगंज स्थित घड़िअर्वा क्षेत्र से पिछले दो दिनों से लापता दो बालिकाएं भारत के बिहार राज्य स्थित छपरा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर ली गईं। परिजनों ने इसकी पुष्टि करते हुए राहत जताई है। जानकारी के अनुसार अचानक संपर्कविहीन हुई नाव्या सहनी और आर्या गुप्ता के भारत पहुंचने की सूचना मिलने के बाद पर्सा-2 के सांसद सुशील साह कानू ने भारतीय पुलिस से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद भारतीय पुलिस ने छपरा रेलवे स्टेशन पर दोनों बालिकाओं को खोजकर अपने संरक्षण में लिया। बाद में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत भारतीय पुलिस ने दोनों बच्चियों को घड़िअर्वा के युवा नेता लखन गुप्ता तथा आर्या गुप्ता के चाचा लालबाबू कानु को सौंप दिया। इसके बाद दोनों बालिकाओं को सुरक्षित घर भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, स्थानीय लोगों ने...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!