
रक्सौल।(Vor desk)। भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के तत्वावधान में संस्कृति सप्ताह–2026 के अंतर्गत रविवार को श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवर निबंधक आशीष अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सुप्रिया ड्रोलिया, शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, सचिव नरेश कुमार, महिला सहभागिता संयोजिका मेनका गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार, कैलाश चंद्र काबरा, मोनिका आर्य एवं मीतू गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में रक्सौल, मोतिहारी तथा नेपाल के बीरगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 70 छात्राओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर आकर्षक मेहंदी डिजाइनों का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार मुस्कान गुप्ता को प्रथम, खुशी कुमारी को द्वितीय तथा आराध्या गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तीनों विजेताओं को मेडल, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्यूटिशियन मोनिका आर्य एवं कैलाश चंद्र काबरा को आयोजन में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
