महुआवा थाना क्षेत्र में सूखे नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला गिरफ्तार
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महुआवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजा सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में गांजा जैसा मादक पदार्थ, तैयार पुड़िया और पैकिंग सामग्री बरामद की है।
मोतिहारी पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, महुआवा थाना क्षेत्र के गुमटी इलाके में छापेमारी के दौरान 420 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ जब्त किया गया। इसके अलावा 50 पीस तैयार पुड़िया तथा गांजा पैक करने में इस्तेमाल होने वाले करीब 200 प्लास्टिक भी बरामद किए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मादक पदार्थ के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मोतिहार...









