Monday, July 27

आंगनबाड़ी सेविका रंजना देवी का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रामगढ़वा।(Vor desk)। प्रखंड के धनहर देहुली टोला बौधा, वार्ड संख्या-11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-150 की सेविका रंजना देवी (43) का सोमवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर फैलते ही परिजनों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

रंजना देवी अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह मिलनसार, सरल और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव की थीं। आंगनबाड़ी सेविका के रूप में उन्होंने वर्षों तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों एवं महिलाओं की सेवा की। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सोमवार को पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र रवि कुशवाहा ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस दौरान जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुशवाहा, आमोद कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, लाल बाबू कुमार, बबलू कुमार, नूर अख्तर सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!