Monday, July 27

एसएसबी ने लगाया नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों के पशुओं का हुआ उपचार


रक्सौल।(Vor desk)। 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल की “एच” समवाय, सेनुवारिया द्वारा सोमवार को अपने कार्यक्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज सेनुवारिया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया। पशुओं में पाई गई विभिन्न बीमारियों के लिए चिकित्सकों ने नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रखरखाव, समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार तथा रोगों की रोकथाम के संबंध में भी उपयोगी जानकारी दी गई।
एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा पशुपालन को बढ़ावा देना है। शिविर का लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालकों ने उठाया। ग्रामीणों ने एसएसबी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पशुपालकों के लिए उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!