रक्सौल नगर परिषद्: कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी पर राज्य निर्वाचन आयोग के जांच का शिकंजा, आरोपों को बताया निराधार
रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद् रक्सौल की राजनीति में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के खिलाफ पार्षदों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को राज्य निर्वाचन आयोग ने संज्ञान में लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग के इस कड़े रुख के बाद जहां विपक्षी खेमे में हलचल है, वहीं कार्यवाहक सभापति ने इन सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद करार दिया है। जांच के आदेश के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।
पार्षदों की शिकायत और गंभीर आरोप
वार्ड पार्षद घनश्याम प्रसाद (वार्ड सं. 06), अंतिमा देवी (वार्ड सं. 17) और डिम्पल चौरसिया (वार्ड सं. 24) ने संयुक्त रूप से राज्य निर्वाचन आयोग को आवेदन देकर कार्यवाहक सभापति के विरुद्ध मोर्चा खोला था। पार्षदों का मुख्य आरोप है कि पिछले 9 महीनों से सशक्त स्थायी समिति की कोई बैठक नहीं बुला...









