
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के कौड़िहार चौक स्थित सैनिक रोड पर ‘बीकानेर स्वीट्स, बेकरी एंड स्नैक्स’ का गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह पंडित विजय मिश्र के संयोजन में संपन्न हुआ, जहां राजेन्द्र प्रसाद एवं नागेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा श्रीफल फोड़कर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्सौल जैसे प्रमुख व्यापारिक नगर में उच्च गुणवत्ता की मिठाइयों, बेकरी उत्पादों एवं विविध स्नैक्स की उपलब्धता से ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर चंदन कुमार एवं दिलीप कुमार ने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए शुद्ध एवं ताज़ी मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी, नमकीन, बेकरी उत्पाद, केक, स्नैक्स तथा शीतल पेय उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न आयोजनों के लिए ऑर्डर पर सप्लाई की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन के बाद आगंतुकों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। आकर्षक सजावट और उत्सवी माहौल के बीच उद्घाटन समारोह पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
