नवपदस्थापित एसडीओ शिवाक्षी का सभापति व उपसभापति के नेतृत्व में किया गया स्वागत,पार्षदों के साथ शहर की जन समस्याओं पर हुई चर्चा
रक्सौल ।(vor desk)।नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने बुधवार को नगर परिषद के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की एक बैठक आहूत की थी।जिसका उद्देश्य एक वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आपसी सहयोग,समन्वय और शहर के विकास पाए केंद्रित था।
इस दौरान बैठक में पहुंचे नगर परिषद के जन प्रतिनिधियों के टीम के द्वारा सभापति और उप सभापति के नेतृत्व में एस डी ओ का औपचारिक स्वागत किया गया।
नगर परिषद रक्सौल की मुख्य पार्षद धुरपति देवी, उप मुख्य पार्षद पुष्पा देवी के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सुश्री दीक्षित का स्वागत हुआ।
इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम के बाद अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में पार्षदों व उनके प्रतिनिधियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक का भी आयोजन किया गया।जिसमें शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी।सभी जनप्...









