घर से निकल भागी नाबालिग लड़की को ले जाया जा रहा था नेपाल, एसएसबी ( एएचटीयू) टीम ने मैत्री पुल से किया रेस्क्यू,एक युवक हिरासत में
रक्सौल ।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल वीरगंज को जोड़ने वाले मैत्री पुल पर एक नाबालिग लडकी को रेस्क्यू किया गया है। बताया गया है कि एस एस बी के जांच में इरशाद खान नामक व्यक्ति को नाबालिग लड़की पुस्पम (काल्पनिक नाम)के साथ पकड़ा गया। वह लड़की को बहला-फुसला कर नेपाल ले जा रहा था। एस एस बी के मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया कार्यालय 47वीं वाहिनी रक्सौल की सतर्कता से उक्त नाबालिक लडकी बरामद हुई।
प्रयास जुबेनाइल एंड एड सेंटर की इंचार्ज आरती कुमारी ने बताया कि नाबालिग लड़की पुसपम की काउंसलिंग की तब बताया कि वो घर से नाराज हो कर निकल गयी थी। फिर एक ट्रेन में बैठी तब उस ट्रेन में इरशाद खान ने उससे बातचीत की। बातों में उसने उसकी बात सुनकर ये कहा कि वो उसके घर ले जायेगा।फिर लड़की ने अपने घर फोन लगाया और उसने घर में कहा कि आप लोग कुछ रुपए भेज दो।लडकी के...









