Tuesday, August 4

Author: VorDesk

स्कूली छात्र -छात्राओं के बीच आयोजित हुआ चित्रकला प्रतियोगिता,बाल कलाकारों ने दिखाया हुनर!

स्कूली छात्र -छात्राओं के बीच आयोजित हुआ चित्रकला प्रतियोगिता,बाल कलाकारों ने दिखाया हुनर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के एस ए भी स्कूल में सभी कक्षाओं के बच्चों के बीच अपनी स्व-विवेकानुसार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उनके बौद्धिक क्षमता को जांचने व परखने हेतु किया गया। जहां विभिन्न कक्षाओं के हजारों अध्ययनरत छात्रों ने स्कूल परिसर के खुले प्रांगण व क्लास रुमों मे बहुत हीं शांति एवं कुशल क्षमताओं के साथ अपने अपने बौद्धिक योग्यताओं अनुसार लक्ष्यों के अनुरूप चित्रकलाएं बना कर स्कूल प्रबंधन के पास जमा कराया। स्वतंत्र रूप व पारदर्शिता के साथ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराने मे स्कूल के निदेशक अरविंद कुमार सिंह,प्रधानाचार्य व प्रबंधक साइमन रेक्स के साथ साथ मंदीप कुमार, अतुल सर्राफ, सुमित कुमार, वंदना कुमारी, प्रीति गुप्ता, श्रुति कुमारी, सलोनी कुमारी, सुधा कुमारी आदि अनन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ हीं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, डिस्ट्रिक्ट 322ई के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसा...
द बर्निंग ट्रेन बनने से बची रक्सौल से दिल्ली जा रही 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन, एस 4की बोगी से निकलने लगा धुआं,जानिए फिर क्या हुआ…

द बर्निंग ट्रेन बनने से बची रक्सौल से दिल्ली जा रही 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन, एस 4की बोगी से निकलने लगा धुआं,जानिए फिर क्या हुआ…

Uncategorized
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल से दिल्ली जा रही 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब सत्याग्रह एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। मिली जानकारी के मुताबिक सुगौली से मझौलिया स्टेशन के बीच गुरचुरवा रेलवे गुमटी संख्या 182 के समीप अचानक चलती ट्रेन में धुआं उठने लगा। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। हालाँकि ट्रेन के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रोक दिया और बोगी संख्या S 4 के ब्रेक शोल में लगी कथित आग को बुझाने का प्रयास करने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद उठते हुए धुए पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक यात्री डिब्बे से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। बताया जाता है कि लगभग 20 मिनट से अधिक देर तक ट्रेन खड़ी रही। स्थिति सामान्य होते ही अच्छी तरह जांच कर चालक ने ट्रेन को करीब10बजे आगे बढ़ाया। बताया जाता है कि इस दौरान किसी भी ...
एचआईवी/ एड्स पर रिसर्च के लिए रक्सौल पहुंची मोतिहारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की टीम

एचआईवी/ एड्स पर रिसर्च के लिए रक्सौल पहुंची मोतिहारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की टीम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। एचआई वी /एड्स रोग के मामले में हाई रिस्क जोन घोषित रक्सौल में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी (पीजी सोशल वर्क के फाइनल इयर)के  छात्र छात्राओं के ग्रुप ने कारण और निवारण के दिशा चल रहे कार्यों पर शोध शुरू किया है।जिसके लिए टीम ने रक्सौल के अनुमंडल अस्पताल  स्थित स्टैंड एलोन इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर के कॉन्सुलर डा प्रकाश मिश्रा से जानकारी जुटाई और फील्ड भिजिट किया।उक्त छात्र छात्राओं का दल टारगेट इन्वेंशन टीम  (टी आई)के सहयोग से रक्सौल पहुंची।जो होमो सेक्सुअल और फीमेल सेक्स वर्कर पर टारगेट बेस्ड काम करती है।डा प्रकाश मिश्रा ने बताया की रक्सौल कई मायनों में हॉट स्पॉट और हाई रिस्क जोन में है।इंडो नेपाल बॉर्डर पर होने के कारण खतरा ज्यादा है।यहां एच आई वी जांच का दायरा बढ़ा है।जिस कारण चंपारण में सबसे ज्यादा करीब आधा दर्जन होमो सेक्सुअल एच आई वी...
मानसिक रोग से जुड़े मसलों पर किया गया जागरूक,टेली मानस और उपचार के लिए जिला से आई टीम के द्वारा दी गई जानकारी

मानसिक रोग से जुड़े मसलों पर किया गया जागरूक,टेली मानस और उपचार के लिए जिला से आई टीम के द्वारा दी गई जानकारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।।पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डा अंजनी कुमार के निर्देश पर  रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य मुद्दे से जूझ रहे लोगों को सहायता व इसके रोगियो के बेहतर उपचार और टेली मानस के बारे में जागरूक किया गया।साथ ही स्वास्थ्य कर्मियो को आवश्यक जानकारी दी गई।अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार की उपस्थिति में जिला से आए मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम विभाग के मेडिकल ऑफिसर डा मुकेश कुमार,नगमा जमीर(क्लीनिक साइक्लोजी),उत्कर्ष उज्ज्वल (साइकलोजिस्ट ),अवधेश शर्मा(वार्ड असिस्टेंट)की टीम ने आउट रिच गतिविधि के तहत यहां आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त रूप से बताया गया कि अवसाद और मानसिक रूप से परेशान रहने वाले लोगों को अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अब उन्हें किसी महंगे डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक...
साइबर क्राइम और रक्सौल डीएसपी के नगर परिषद में जांच से खलबली, 17दिन बाद भी नहीं मिल सकी कोई उपलब्धि!

साइबर क्राइम और रक्सौल डीएसपी के नगर परिषद में जांच से खलबली, 17दिन बाद भी नहीं मिल सकी कोई उपलब्धि!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद के पीएफएमएस खाते से 2.62करोड़ रुपए अवैध निकासी के प्रयास के मामले में बिहार पुलिस के साइबर क्राइम डिपार्टमेंट के द्वारा मधुबनी के खुटौना से 2दिसंबर को पकड़े जाने के बाद जेल भेजे गए संदिग्ध खाता धारक दीपक कुमार जायसवाल और सन्नी कुमार जायसवाल से पूछ ताछ के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर जांच और अग्रतर करवाई शुरू हो गई है।जिससे नगर परिषद के अधिकारियो से कर्मियो और आर्थिक व साइबर अपराध से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।एक ओर इस मामले में 26नवंबर को दर्ज प्राथमिकी संख्या 20/2023 के मुख्य आरोपी आशीष कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।नगर परिषद में संविदा पर कार्यरत रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर आशीष प्राथमिकी दर्ज होने के 17दिनो बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर है। उसके भूमिगत होने के बाद उसके नेपाल छुपे होने की आशंका जताई जा रही हैं।सूचना है कि उसके विभिन...
आईएएस रैंक की शिवाक्षी दीक्षित ने रक्सौल एसडीओ के रूप में दिया योगदान,कहा-काम काज का स्टाइल बदल लीजिए,नही चलेगी लापरवाही !

आईएएस रैंक की शिवाक्षी दीक्षित ने रक्सौल एसडीओ के रूप में दिया योगदान,कहा-काम काज का स्टाइल बदल लीजिए,नही चलेगी लापरवाही !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नव पस्थापित एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने शुक्रवार को रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय में पद भार ग्रहण कर लिया।आने के साथ ही उन्होंने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित कार्यपालक दंडाधिकारी,भूमि उप समाहर्ता,अवर निर्वाची पदाधिकारी ,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय समेत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से चेताया कि काम काज का स्टाइल बदल लें। लापरवाही नहीं चलेगी। क्या कहा नए एसडीओ ने आईएएस रैंक की अधिकारी शिवाक्षी ने कहा कि रक्सौल अनुमंडल का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी।सभी अंचल और ब्लॉक का निरीक्षण करते हुए विभागीय कार्य प्रणाली को जन मैत्री बनाया जायेगा।आपसी समन्वय बना कर कार्य किया जायेगा।सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। वर्तमान एसडीओ ने किया स्वागत कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वा...
नव पदस्थापित थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा-‘रक्सौल में अमन -चैन हमारी पहली प्राथमिकता!

नव पदस्थापित थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा-‘रक्सौल में अमन -चैन हमारी पहली प्राथमिकता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नव पदस्थापित रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अमन व शांति बनी रहे और जरूरतमंदों व पीड़ितों को उनका वाजिब न्याय मिले यही उनका प्रयास रहेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में शराबबंदी तथा अपराध पर नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता होगी।शहर को जाम मुक्त बनाना और नियमित गश्त पर फोकस होगा।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का अनुपालन हर कीमत पर सुनिश्चित किया जाएगा।कानून हाथ मे लेने वालों को नही बख्शा जाएगा। बता दे कि श्री कुमार आदापुर थाना में थानाध्यक्ष रह चुके हैं।इन दिनों वे चीरैया में पदस्थापित थे।ताजा आदेश में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने रक्सौल थानाध्यक्ष नीरज कुमार को पुलिस केंद्र,मोतिहारी भेज दिया है।जबकि,सुनील कुमार को रक्सौल थाना की जिम्मेवारी सौंपी है।(रिपो...
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा गठित टीम द्वारा रक्सौल  स्थित केसीटीसी कॉलेज का निरीक्षण

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा गठित टीम द्वारा रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज का निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के केसीटिसी कॉलेज में पढ़ाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।कॉलेज शैक्षणिक माहौल की जगह सुन सान दिखता है।।कॉलेज में कुछ शिक्षक और छात्र छात्राएं आते हैं,तो,दोनो ही हाजरी बनाने के लिए ही पहुंचते हैं।यह हाल निरीक्षण के दौरान बुधवार को दिखा।इसका दृश्य जांच करने आई टीम के फोटोज को देख कर सामने आ जाता है।इस निरीक्षण से यह तस्वीर उभरती है कि भारी भरकम रकम खर्च कर खानापूर्ति से अच्छा है कि इसे बन्द ही कर दिया जाता।यह हम नही कह रहे,बल्कि,फोटोज सामने आने के बाद शहर के शिक्षा विद और सामाजिक कार्यकर्ता कह रहे हैं।निरीक्षण के फोटोज ने बिहार में उच्च शिक्षा का असली नजारा पेश किया है।यहां के शिक्षक पढ़ाई के कारण कम अपनी करतूतों के कारण ज्यादा चर्चित हैं। फिलहाल,बीआरए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त एसएनएस कॉलेज, मोतिहारी के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रदीप कु...
पिछड़ों के आवाज थे पूर्व विधायक राजनंदन राय,सूर्य मंदिर जैसी कृति से आज भी हैं जीवंत!

पिछड़ों के आवाज थे पूर्व विधायक राजनंदन राय,सूर्य मंदिर जैसी कृति से आज भी हैं जीवंत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल के पूर्व विधायक सह ब्रेडा अध्यक्ष राजनन्दन राय की पुण्यतिथि आयोजित ,दी गई श्रद्धांजली ! रक्सौल।(vor desk )। पूर्व विधायक राजनन्दन राय को रक्सौलवासियों ने शिद्दत से याद किया। बुधवार को कर्पूरी आश्रम रक्सौल में गुदड़ी के लाल के रूप में चर्चित रहे पूर्व विधायक सह ब्रेडा अध्यक्ष स्व राजनंदन राय की 13वी पूण्य तिथि पूर्व विधायक के पुत्र राजद नेता प्रमोद राय के अध्यक्षता में समारोह पूर्वक उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। जिसमें स्व0 राय के पसंदीदा 'खीर महा भोज' का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए राजद के वरीय नेता व स्व0 राय के करीबी रहे ध्रुव नारायण श्रीवास्तव उर्फ बड़ा बाबू ने कहा कि भाई राजनन्दन राय के गुजर जाने के बाद रक्सौल नेतृत्व विहीन हो गया है। उन्होने रक्सौल को अनुमंडल बनाया।व्यवस्था परिवर्तन के लिए सँघर्ष किया।वे स्वाभिमानी नेता ...
पूर्व विधायक स्व0 राजनन्दन राय की 13वीं पुण्यतिथि आज,कर्पूरी आश्रम में होगा समारोह !

पूर्व विधायक स्व0 राजनन्दन राय की 13वीं पुण्यतिथि आज,कर्पूरी आश्रम में होगा समारोह !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के पूर्व विधायक सह ब्रेडा अध्यक्ष स्व0 राजनन्दन राय की 13वीं पुण्य तिथि बुधवार को स्थानीय कर्पूरी आश्रम में दिन के 12बजे समारोह के बीच मनाई जाएगी।इसके लिए क्षेत्रीय राजद नेता व उनके पुत्र प्रमोद राय के नेतृत्व में एक बैठक मंगलवार को आयोजित हुई।जिसमें सर्वसम्मति से पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी।साथ ही रक्सौल के विकास में उनके योगदान पर चर्चा के साथ ही इस संदर्भ में उनके मार्ग दर्शन पर चलने का संकल्प लिया जायेगा।पुण्यतिथि मनाने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है।इस मौके पर मोहम्मद नासीर ,सुभाष यादव,राम स्वरूप गुप्ता,चन्देश्वर राय,रामाशंकर यादव,,पूर्व सरपंच रामबाबू राय,चंद्र शेखर गुप्ता,मोहमद जाबिर, ओम प्रकाश दास,संतोष दास,महम्मद असलम,आदि मौजूद थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!