सिविल सर्जन डा विनोद कुमार सिंह ने किया रक्सौल अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण, ए ईएस/जेई वार्ड से निपटने के लिए तैयारियों का लिया जायजा
रक्सौल।(vor desk)।सिविल सर्जन डा विनोद कुमार सिंह ने रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में ए ई एस/जेई वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में रखे विभिन्न दवा, उपकरण ऑक्सीजन सिलेंडर आदि का जायजा लिया।अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार को निर्देशित किया की वार्ड में लगे छह बेड को कक्ष में एक ओर व्यवस्थित करें,ताकि,मरीजों और परिजनो को बैठने में दिक्कत ना हों।उन्होंने निर्देशित किया कि जुलाई तक इस रोग का प्रकोप बच्चों और किशोरों में रहता है,जिसको ले कर स्वास्थ्य कर्मी सतर्क रहें।लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल का सूक्ष्म निरीक्षण किया।बारी बारी से ओपीडी, दावा खाना,लैब आदि का गहन निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
इस बीच अस्पताल में बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली।जिसमे सिजेरियन ऑपरेशन चालू नही होने को ले कर को उन्होंने गंभीरत...









