रक्सौल में खादिम शो रूम का हुआ उद्घाटन,फुटवेयर के रेंज के लिए दूसरे शहरों में नही पड़ेगी भटकने की जरूरत !
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित खादिम शो रूम का उद्घाटन शुक्रवार को एक समारोह के बीच हुआ।उद्घाटन फ्रेचाइजी होल्डर रंजना सिंह ने फीता काटने के साथ ही दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने कहा कि अब शहर में खादिम ब्रांड के फुट वियर उपलब्ध हैं।इसके लिए दूसरे शहर में जाने की जरूरत नहीं होगी।
वहीं,खादिम के एरिया डिप्टी मैनेजर ज्ञानेश कुमार ने कहा कि रक्सौल नेपाल से जुड़ा अंतर्राष्ट्रीय शहर है।यहां खादिम जैसे ब्रांड के शो रूम से यहां फुट वेयर के लिए ग्राहकों को भटकना नहीं पड़ेगा,बल्कि,वे अपनी पसंद की सभी रेंज कम्पनी के ऑफर प्राइज पर खरीदगी कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि बिहार में 75से ज्यादा शो रूम है। रक्सौल शो रूम में सभी फुटवियर समेत अन्य प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे।
मौके पर मौजूद अशोक कुमार सिंह ,अरुण कुमार सिंह ,अमित कुमार, प्रीतम कुमार, राजेश रोशन, शंभू चौरसिया, राजू कुम...









