डीएम व एसपी ने आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी को ले कर किया आदापुर और रक्सौल का दौरा,दिए कई जरूरी निर्देश!
रक्सौल ।(vor desk)। चुनाव आयोग के निर्देश पर आगामी लोक सभा चुनाव को ले कर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटी हुई है।इसी बीच आदापुर प्रखंड के बेलवा पंचायत अवस्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय लक्ष्मीपुर का जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के साथ अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित के द्वारा भ्रमण किया गया।भ्रमण का उद्देश्य विद्यालय में मौजूदा आधारभूत सुविधा का आकलन करना था ताकि अगले कुछ दिनों में आने वाली केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनी को अच्छे से आवासन कराया जा सके।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पूर्वी चम्पारण द्वारा विद्यालय में मौजूदा आधारभूत संरचना पर संतोष व्यक्त किया गया तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक को विद्यालय के शौचालय और पीने के पानी तथा साफ सफाई आदि की व्यवस्था करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।इसके ...









