Saturday, May 18

चौथी बार चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी डा० संजय जायसवाल ने नॉमिनेशन में दिखाया दम,नामजदगी का पर्चा भरने के बाद बड़े अंतर से जीत का दावा करते हुए कहा -‘पीएम मोदी के कारण हर बार वोटों की संख्या बढ़ी है’!

बेतिया/रक्सौल।(vor desk)।
पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से चौथी बार चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी डा संजय जायसवाल ने अपने नॉमिनेशन के दौरान अपना दम दिखाया।’ विजय रथ’पर सवार हो कर रोड शो और रैली करते हुए जन सैलाब के बीच हैट्रिक लगा चुके निवर्तमान सांसद सह भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डा संजय नॉमिनेशन करने पहुंचे।इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी डा मंजू चौधरी के साथ दुर्गाबाग मंदिर और काली धाम मंदिर में पूजा पाठ कर आशीर्वाद भी लिया।


यहां छठे चरण में लोकसभा चुनाव होना है।जिसको लेकर मंगलवार को पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दिनेश कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहा। नामांकन के लिए उनके साथ पहुंचें बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, पूर्व उप मुख्य मंत्री रेणु देवी,लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान,लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी, विधायक प्रमोद सिंहा, विधान पार्षद भीष्म सहनी ,विधायक उमाशंकर सिंह,विधायक पवन जायसवाल,पूर्व एम एल सी बबलू गुप्ता आदि को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर हीं वाहन से उतरना पड़ा
आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए वें सभी पैदल हीं निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष तक पहुंचे।जहां डॉ संजय जायसवाल ने अपना नामांकन पत्र चार सेट में समर्पित किया।

नामांकन पत्र जमा कराने के बाद वापस हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में एक बार फिर से लोकतंत्र स्थापित करने का काम प.चंपारण की जनता भाजपा को जीताकर करेगी।उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा है कि सबका साथ सबका विकास करेंगे।लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनने जा रही है।वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि चौथी बार चुनाव लड़ रहा हूं।तीन बार जीत चुका हूं।बीजेपी ने एक बार फिर मुझ पर भरोसा जताया है।पीएम मोदी के कारण हर बार वोटों की संख्या बढ़ी है।इस बार भी बड़े मार्जिन से प.चंपारण से एनडीए जीतेगी। इसके साथ हीं हम बिहार के सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतेंगे।

12,करोड़95लाख संपति के मालिक है डा संजय जायसवाल,पांच मुकदमे भी है दर्ज

12.92 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं डॉ संजय बेतिया. प. चंपारण लोकसभा सीट से नामजदगी का पर्चा दाखिल करने वाले भाजपा के प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल 12 करोड़ 95 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पत्नी डॉ मंजू चौधरी के पास तीन करोड़ 20 लाख की संपत्ति है।नाम निर्देशन पत्र में दाखिल करने में दिये गये शपथ पत्र में डॉ जायसवाल ने बताया है कि उनके पास एक पिस्टल और एक रायफल है।इसके अलावे वे 95 हजार के मोबाइल इस्तेमाल करते हैं.।डॉ जायसवाल के विरुद्ध राज्य के विभिन्न थाना में पांच मामले दर्ज है, जो विभिन्न न्यायालयों में लंबित है। इसमें सबसे ज्यादा घोड़ासहन में चार मामले है।हालांकि सभी मामले आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के हैं।

चौथी बार की लड़ाई आमने सामने की

हैट्रिक लगा चुके डा संजय जायसवाल के साथ इस बार आमने सामने की लड़ाई होनी है।अब तक तीसरे किसी प्रत्याशी का नाम और चेहरा सामने नही दिख रहा है।वहीं,महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने इस बार ब्राह्मण कार्ड खेला है। इस बार कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस विधायक मदन मोहन तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!