Saturday, May 18

कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी ने रक्सौल में किया एलान, ‘पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से खत्म होगा राजतंत्र,अब आएगा प्रजातंत्र’

गठबंधन के नेताओं ने किया अपील -क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के लिए मदन मोहन तिवारी को जिताएं
रक्सौल ।(vor desk)। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सह कांग्रेस के पूर्व बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी ने सोमवार को रक्सौल और रामगढ़वा क्षेत्र का टिकट मिलने के बाद पहली बार दौरा किया, जहां उत्साह के साथ उनका स्वागत हुआ।उन्होंने रक्सौल के मनोकामना मंदिर,माता मंदिर,राज दंडी स्थित मंदिरों में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
जन संपर्क के दौरान आम आवाम से जीत का आशीर्वाद मांगने के साथ ही हुंकार भरते हुए कहा कि मदन मोहन तिवारी किसान का बेटा है। मैं राजा नही,सेवक बन कर रहूंगा।पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में तीस पैंतीस वर्ष से कायम राज तंत्र का खात्मा करने आया हूं।यहां अब प्रजातंत्र की स्थापना होगी।क्षेत्र की जनता को विकास की अनुभूति होगी। रक्सौल ही नही क्षेत्र से जुड़े पूर्वी और पश्चिम चंपारण के सभी विधान सभा में विकास दिखेगा।

उन्होंने पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर इंडिया गठबंधन के नेताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझ जैसे किसान को पार्टी ने टिकट दे कर विधायक बनाया था और अब मुझ जैसे गाव में रहने वाले छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए पार्लियामेंट चुनाव में टिकट दे कर लड़ने योग्य बनाया है,तो,मेरा वायदा है कि गठबंधन ही नही क्षेत्र की जनता का भी भरोसा टूटने नही दूंगा। मैं क्षेत्र की जनता से महंगाई,बेरोजगारी,अशिक्षा, भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई लड़ने के लिए वोट मांगने आया हूं।

उन्होंने कहा कि मैंने 2015में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब अमित शाह थे , तब उनकी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी को हराने का काम किया था।यहां के प्रत्याशी डा संजय जायसवाल तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं।उन्होंने कहा कि चौथी बार उन्हें मौका नही मिलेगा। मैं ही उन्हें हराऊंगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण भाजपा का गढ़ नही है,ना मैं इसे मानता हूं।देश में परिवर्तन की हवा चल रही है।यदि 3लाख वोट से वे जीते थे,तो, उतने ही वोट से वे इस बार हारेंगे। अबकि ,एनडीए का सफाया हो जायेगा।

इस दौरान शहर के कौड़िहार चौक स्थित एक मैरेज हॉल में अनुमंडलस्तरीय महागठबंधन के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में भी हिस्सा लिया।
मौके पर प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वे महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच आये है। सभी के मान सम्मान का ख्याल रखते हुए क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के लिए हमेशा संघर्षरत रहूंगा। वहीं पूर्व मंत्री डॉ शमीम अहमद ने कहा कि महागठबंधन के सभी साथियों की जवाबदेही बढ़ गई है। सभी मिलकर अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे। सुगौली विधायक ई शशि भूषण सिंह ने कहा कि जनता एनडीए सरकार त्रस्त है। मोदी सरकार जुमलेबाजी कर लोगों को गुमराह कर रही है। सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार के दस साल के कारगुजारियों का हिसाब लेना है।बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने की और संचालन प्रो अखिलेश दयाल ने किया।
मौके पर कार्यक्रम को पूर्व विधायक रामाश्रय सिंह, ई गप्पू राय, नूर आलम खां, रामबाबू यादव,प्रमोद राय, सुरेश यादव, नुरुल्लाह खान,प्रभुदेव यादव, देवेश दत त्रिपाठी, मंजू साह, इम्तियाज अहमद, रमेश चन्द्र शुक्ला, प्रेम यादव,लवली गुप्ता, रवि मस्करा ,सुभाष यादव, रामप्रवेश राय समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!