राजकीय आईटीआई रक्सौल में ‘एलुमनी मीट’ का आयोजन: सफलता की राह दिखाएंगे पूर्व छात्र, सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभाएं सम्मानित
रक्सौल।(Vor desk)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रक्सौल के प्रांगण में शुक्रवार को 'एलुमनी मीट-2025' (पूर्व छात्र मिलन समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके दर्जनों पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया और अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए वर्तमान प्रशिक्षुओं के साथ सफलता के सूत्र साझा किए।
अनुभवों का साझा होना ही सबसे बड़ी प्रेरणा: प्राचार्य
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एलुमनी मीट का मुख्य उद्देश्य पूर्व और वर्तमान प्रशिक्षुओं के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण करना है। इससे न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होता है, बल्कि रोजगार के नए अवसरों की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने पूर्व छात्रों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर आकर अप...









