नेपाल चुनाव को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसी, DIG और DM ने किया मैत्री पुल का निरीक्षण
सरिसवा नदी के प्रदूषण पर जताई चिंता, सौंदर्यीकरण और लाइटिंग के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को दिए निर्देशरक्सौल ।(Vor desk)।(कार्यालय संवाददाता)।नेपाल में आगामी आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।इस बीच मंगलवार को बेतिया रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) हरिकिशोर राय, पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।साथ ही डिजिटल मोड में सुरक्षा निगरानी प्रबंध का अवलोकन किया,ताकि,हरेक संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर पल पल नजर रखी जाए।
सुरक्षा और चुनौतियों पर उच्चस्तरीय समीक्षा
अधिकारियों ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों, तस्करी और वर्तमान सुरक्षा च...









