पूर्वी चंपारण में नशा कारोबारियों के घरों की कुर्की: SP स्वर्ण प्रभात की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई,अब तक 200 से अधिक गिरफ्तार
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। (Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा और सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ा और निर्णायक अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के तहत, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों के घरों की कुर्की-ज़ब्ती की जा रही है। यह कार्रवाई न्यायालय के सख्त आदेशों के बाद अमल में लाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक की सीधी निगरानी में अभियान
इस महत्वपूर्ण अभियान की स्वयं पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात निगरानी कर रहे हैं। रविवार को रामगढ़वा के मनना बेलहिया गांव में इसी तरह की कारवाई में पुलिस टीम ने कुर्की जब्ती की। एसपी की प्रत्यक्ष मौजूदगी में फरार नशा कारोबारियों के घरों को कुर्क करने की करवाई स्पष्ट संदेश दे रही है कि अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा। यह का...









