रक्सौल के लाल डॉ. चिराग धानोठिया ने यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, हासिल की 77वीं रैंक
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहर के एक मेधावी युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। रक्सौल के श्रीराम जानकी मंदिर रोड निवासी नामचीन व्यवसायी स्वर्गीय गोपीराम धानोठिया के पौत्र तथा नरेश एवं रेशमा धानोठिया के पुत्र डॉ. चिराग धानोठिया ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 77वीं रैंक प्राप्त की है। चिराग की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
डॉ. चिराग की इस सफलता के पीछे उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता रही है। बचपन से ही मेधावी रहे चिराग ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम बॉयज और दिल्ली के डीपीएस बसंत कुंज से पूरी की। इसके बाद उन्होंन...









