रक्सौल: चमकी बुखार की दस्तक से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, सीएचओ से स्पष्टीकरण की तैयारी
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों के लिए काल बनने वाले एईएस (चमकी बुखार) और जेई के खतरों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने रक्सौल अनुमंडल अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जहां एक ओर तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए, वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर गाज भी गिरी।
निरीक्षण में खुली पोल: केंद्र पर लटका था ताला
समीक्षा दौरे के दौरान डॉ. शर्मा ने पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव रंजन कुमार के साथ विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया। इस क्रम में जोकियारी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की व्यवस्था बेहद निराशाजनक पाई गई। ड्यूटी के समय सीएचओ (CHO) सपना राज केंद्र से नदारद मिलीं और स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका हुआ था। इस घोर लापरवाही पर जिला पदाधिकारी ने क...









