रक्सौल और रामगढ़वा में तेल कटिंग गिरोह का बड़ा भंडाफोड़: पूर्व पार्षद के दो बेटों समेत पांच गिरफ्तार, इथेनॉल मिलाकर बनता था नकली पेट्रोल-डीजल
रक्सौल/रामगढ़वा।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय तेल माफियाओं के विरुद्ध पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसकी आंच रामगढ़वा से रक्सौल तक आ पहुंची है। रामगढ़वा के मझरिया और आमोदेई में हुई सफल छापेमारी के बाद पुलिस ने रक्सौल शहर के बाईपास रोड में भी दबिश दी, जहाँ से चहारदीवारी खड़ी कर किए जा रहे काले कारनामे का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध तेल बरामद किया गया। इस पूरे काले कारोबार में रक्सौल के वार्ड संख्या 7 के पूर्व पार्षद चीनी राम के दो पुत्रों की मुख्य भूमिका सामने आई है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा से आने वाले तेल टैंकरों से तेल कटिंग करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया था ।जिसके बाद चौंकाउ खुलासा में पूर्व वार्ड पार्षद पुत्र की भूम...









