भारत-नेपाल आर्थिक साझेदारी: बीरगंज में व्यापार की नई राहों पर मंथन, स्टार्टअप और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर ज़ोर
बीरगंज।(Vor desk)। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं रोटी-बेटी के संबंधों को अब आधुनिक आर्थिक ढांचे में ढालने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक उच्च स्तरीय आर्थिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। “ India-Nepal Economic Cooperation: Unlocking New Trade Potential”(भारत-नेपाल आर्थिक सहयोग: व्यापार की नई संभावनाओं को उजागर करना)विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में बिहार और नेपाल के शीर्ष उद्यमियों ने द्विपक्षीय व्यापार की बाधाओं को दूर करने और निवेश के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।संगोष्ठी के मुख्य वक्ता, भारतीय महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने दोनों देशों के अटूट आर्थिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और बीरगंज महावाणिज्य दूतावास व्य...









