रक्सौल: एसडीएम ने भेलाही के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, छात्रों को शिक्षा के प्रति किया प्रेरित
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के विशेष निर्देश पर जिले के सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के लिए शुरू किए गए व्यापक निरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार ने भेलाही पंचायत के विभिन्न विद्यालयों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा, बल्कि बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत भी की।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने मध्याह्न भोजन (MDM) के संचालन की शुद्धता, परिसर की साफ-सफाई और आधुनिक तकनीक से लैस स्मार्ट क्लास की कार्यप्रणाली का भी बारीकी से अवलोकन किया। व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को मौके पर ही कड़े दिश...








