रक्सौल के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद ने संभाला पदभार,हुआ स्वागत!
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग को बताया प्राथमिकता
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल प्रखंड के नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्राण रंजन प्रसाद ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने पर प्रखंड शिक्षा कार्यालय में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विदित हो कि पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बृजेश कुशवाहा का स्थानांतरण रामगढ़वा प्रखंड में हो गया है, जहां उन्होंने अपना योगदान दे दिया है। उनके स्थान पर प्राण रंजन प्रसाद को रक्सौल प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर...









