रक्सौल में माहेर ममता निवास के चार नए सेवा भवनों का लोकार्पण, असहाय महिलाओं की सेवा को मिलेगा नया विस्तार
डीआईजी हरि प्रकाश समेत प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों ने किया उद्घाटन, 'मां का घर' की सेवा भावना को सराहा
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल अनुमंडल के कनना स्थित माहेर ममता निवास में रविवार को नवनिर्मित चार सेवा भवनों का लोकार्पण प्रशासनिक, न्यायिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में गरिमामय समारोह के बीच संपन्न हुआ। वर्षों से असहाय, निराश्रित, दिव्यांग, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़ी महिलाओं की सेवा में जुटी संस्था के लिए यह अवसर ऐतिहासिक और भावनात्मक रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसबी, बेतिया के डीआईजी हरि प्रकाश, 47वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशिकांत कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, एसडीपीओ मनीष आनंद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, भूमि पत्तन (लैंड पोर्ट) रक्सौल के प्रशासक कुमार...




