भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर रक्सौल में गोष्ठी व वृहद वृक्षारोपण
raxaul, raxaul border, raxaul news, raxaul.in, raxauldaily, rxl, Times of raxaul, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल ने शुक्रवार को 64वें स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक सौनाहा माई मंदिर परिसर में गोष्ठी एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि और "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद मंदिर के पुजारी चंद्रिका दास के संयोजन में औषधीय, फलदार, छायादार एवं अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों का रोपण किया गया तथा उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने परिषद की 64 वर्षों की सेवा, संस्कार और समर्पण की परंपरा पर प्रकाश डाला। पर्यावरण संयोजक विजय कुमार साह एवं सह संयोजक अजय कुमार ने परिषद की स्थापना यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी 1963 को डॉ. सूरज प्रकाश, लाला हंसराज गुप्ता सहित अन्य राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्वों ने इसकी स्थाप...
