Sunday, September 6

raxauldaily

रक्सौल में माहेर ममता निवास के चार नए सेवा भवनों का लोकार्पण, असहाय महिलाओं की सेवा को मिलेगा नया विस्तार

रक्सौल में माहेर ममता निवास के चार नए सेवा भवनों का लोकार्पण, असहाय महिलाओं की सेवा को मिलेगा नया विस्तार

raxaul, raxaul border, raxaul news, raxaul.in, raxauldaily, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
डीआईजी हरि प्रकाश समेत प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों ने किया उद्घाटन, 'मां का घर' की सेवा भावना को सराहा रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल अनुमंडल के कनना स्थित माहेर ममता निवास में रविवार को नवनिर्मित चार सेवा भवनों का लोकार्पण प्रशासनिक, न्यायिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में गरिमामय समारोह के बीच संपन्न हुआ। वर्षों से असहाय, निराश्रित, दिव्यांग, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़ी महिलाओं की सेवा में जुटी संस्था के लिए यह अवसर ऐतिहासिक और भावनात्मक रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसबी, बेतिया के डीआईजी हरि प्रकाश, 47वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशिकांत कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, एसडीपीओ मनीष आनंद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, भूमि पत्तन (लैंड पोर्ट) रक्सौल के प्रशासक कुमार...
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर रक्सौल में गोष्ठी व वृहद वृक्षारोपण

भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर रक्सौल में गोष्ठी व वृहद वृक्षारोपण

raxaul, raxaul border, raxaul news, raxaul.in, raxauldaily, rxl, Times of raxaul, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल ने शुक्रवार को 64वें स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक सौनाहा माई मंदिर परिसर में गोष्ठी एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि और "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद मंदिर के पुजारी चंद्रिका दास के संयोजन में औषधीय, फलदार, छायादार एवं अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों का रोपण किया गया तथा उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने परिषद की 64 वर्षों की सेवा, संस्कार और समर्पण की परंपरा पर प्रकाश डाला। पर्यावरण संयोजक विजय कुमार साह एवं सह संयोजक अजय कुमार ने परिषद की स्थापना यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी 1963 को डॉ. सूरज प्रकाश, लाला हंसराज गुप्ता सहित अन्य राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्वों ने इसकी स्थाप...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!