Friday, July 3

भारत विकास परिषद की कार्यशाला में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन, पांच नए सदस्य बने

रक्सौल।(Vor desk)। भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल की ओर से शुक्रवार को लक्ष्मीपुर स्थित महाराजा बैंक्वेट हॉल में शाखा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परिषद के पंचसूत्र—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण—को व्यवहार में उतारने, संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत करने तथा सेवा गतिविधियों के विस्तार पर मंथन किया गया। इस दौरान पांच नए सदस्यों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी के नेतृत्व में क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि तथा सरस्वती विद्या मंदिर, रक्सौल की छात्राओं के वंदे मातरम् एवं स्वागत गीत के साथ हुआ।

स्वागत भाषण में रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि परिषद सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है। प्रथम सत्र में क्षेत्रीय वित्त सचिव सीए के.के. सिंह ने परिषद की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, शाखा संचालन, प्रोटोकॉल एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती पुतुल सिन्हा ने संस्कार गतिविधियों, प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. नवनीत शांडिल्य ने सेवा कार्यों, क्षेत्रीय संपर्क समन्वयक अमरनाथ प्रसाद ने सदस्यता विस्तार तथा श्रीमती धीरा गुप्ता ने महिला सहभागिता पर विचार रखे।

द्वितीय सत्र में केशव कृष्ण ने पर्यावरण संरक्षण तथा सीए के.के. चौधरी ने वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता, प्रोटोकॉल एवं सदस्यों के दायित्वों पर प्रकाश डाला। परिषद के मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट के उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया गया। मुक्त चिंतन सत्र में सदस्यों ने संगठन को और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।

कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव नरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। आयोजन में विशेष आमंत्रित उत्तर बिहार सह प्रांत संघ संचालक प्रो. डॉ. राजकिशोर सिंह सहित सुनील कुमार, उमेश सिकारिया, नीतेश कुमार सिंह, बिमल कुमार सर्राफ, अजय कुमार, विजय कुमार साह, अरविंद जायसवाल, विनोद रौनियार, सुरेश धानोठिया, जोगिंदर प्रसाद, विनोद कुमार, दिनेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, जितेंद्र चौरसिया, प्रतीक कुमार, विवेक चौरसिया, आलोक कुमार श्रीवास्तव, विकास गिरि, सौरभ कुमार, अनुज कुमार, प्रेमरंजन पटेल, रूप नारायण सिंह, किरण गुप्ता, सीमा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। इसकी जानकारी संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!