‘सुरक्षा सिर्फ नेताओं की नहीं, आम जनता की भी जिम्मेदारी:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी
पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद के पैतृक आवास में भीषण चोरी, दिल्ली में इलाजरत प्रसाद ने सोशल मीडिया पर जताई चिंता; प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
रक्सौल।(Vor desk)। आदापुर प्रखंड के भेड़िहारी गांव स्थित बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद एवं शिवहर की पूर्व सांसद रमा देवी के पैतृक आवास में भीषण चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी है। दिल्ली में इलाज करा रहे पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से ठोस और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि वे पिछले करीब दो महीने से दिल्ली में उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए रह रहे हैं। घर पर किसी की मौजूदगी नहीं होने का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि उनका पैतृक घर हमेशा आम लोगों के लिए खुला रहा है और कभी विशेष सुरक्षा की जरूरत महसूस...









