Tuesday, July 14

सीमांचल

शिशु मंदिर के दो आचार्यों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

शिशु मंदिर के दो आचार्यों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवा के लिए पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित रक्सौल।(Vor desk)। शहर के ब्लॉक रोड स्थित राजेश मस्करा सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे दो वरिष्ठ आचार्यों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने आचार्य गगनदेव पाठक एवं आचार्य रमेश कुमार पाण्डेय को उनकी 38 वर्षों की दीर्घकालीन उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवा के लिए पुष्पमाला, अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि दोनों आचार्य लंबे समय से विद्यालय में अध्यापन कार्य करते हुए हजारों विद्यार्थियों के जीवन को संस्कार, अनुशासन एवं शिक्षा की रोशनी से आलोकित करते रहे हैं। उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं विद्यार्थियों के प्रति आत्मीयता को विद्यालय परिवार ने सद...
नेपाल में बेचने के लिए चोरी की बाइक का नंबर बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नेपाल में बेचने के लिए चोरी की बाइक का नंबर बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/आदापुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों का नंबर प्लेट बदलकर नेपाल में बेचने वाले अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का आदापुर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोतिहारी पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 18 मई 2026 को आदापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा स्थित मटियरवा बॉर्डर के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बीआर 05 आर 3479 और बीआर 05 आर 5111 नंबर की दो मोटरसाइकिलों को रोककर एचएचडी मशीन से जांच की गई। जांच में बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर में अंतर पाया गया, जिसके बाद मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नेपाल के बारा जिला अंतर्गत मटियरवा थाना क्षेत्र निवासी रंजन कुम...
रक्सौल में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, कार से 32 किलो से अधिक गांजा बरामद

रक्सौल में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, कार से 32 किलो से अधिक गांजा बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल से भारत आ रही कार मैत्री ब्रिज चेक पोस्ट पर पकड़ी गई, चालक गिरफ्तार रक्सौल (vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 32.450 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा के समीप मैत्री ब्रिज चेक पोस्ट पर की गई, जहां नेपाल से भारत आ रही एक कार की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। एसएसबी के अनुसार, 47वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय पांडे के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सुबह करीब 11:24 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बॉर्डर पिलर संख्या 309/33 के पास मैत्री ब्रिज चेक पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात एसएसबी जवानों ने नेपाल से भा...
रक्सौल में शुरू हुई फॉरेन करेंसी एक्सचेंज सुविधा, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में खुले काउंटर, आरबीआई के रीजनल डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

रक्सौल में शुरू हुई फॉरेन करेंसी एक्सचेंज सुविधा, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में खुले काउंटर, आरबीआई के रीजनल डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाली करेंसी एक्सचेंज के लिए फिलहाल करना होगा इंतजार रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल में सोमवार से विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेन करेंसी एक्सचेंज) सुविधा की औपचारिक शुरुआत हो गई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) पटना शाखा के रीजनल डायरेक्टर ने शहर स्थित की मुख्य शाखा तथा शाखा में फॉरेन करेंसी एक्सचेंज काउंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान आरबीआई के जीएम भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान रीजनल डायरेक्टर सुजीत कुमार अरविंद ने कहा कि रक्सौल भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय शहर है, जिसका नेपाल के साथ गहरा आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक संबंध है। सीमा क्षेत्र में लंबे समय से विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे देखते हुए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आरबीआई का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं...
रक्सौल में पहली बार अधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा, लेकिन नेपाली करेंसी पर बनी रहेगी पुरानी परेशानी!

रक्सौल में पहली बार अधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा, लेकिन नेपाली करेंसी पर बनी रहेगी पुरानी परेशानी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
डॉलर-पाउंड बदलेंगे, नेपाली रुपये नहीं; सीमा क्षेत्र में नई व्यवस्था को लेकर उत्साह और सवाल दोनों रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल में पहली बार अधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय (मनी एक्सचेंज) सुविधा शुरू होने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पहल पर शहर में दो विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर खोले जा रहे हैं, जहां डॉलर, पाउंड, यूरो समेत विभिन्न विदेशी मुद्राओं का विनिमय किया जा सकेगा। सीमावर्ती क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही इस जरूरत को लेकर लोगों में उत्साह है, क्योंकि इससे तीसरे देशों के विदेशी नागरिकों, पर्यटकों और विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, नेपाली करेंसी के विनिमय की सुविधा नहीं मिलने से स्थानीय व्यापारियों और सीमा पार आवागमन करने वाले लोगों में मायूसी भी देखी जा रही है। ...
बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते चीनी नागरिक हिरासत में, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई!

बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते चीनी नागरिक हिरासत में, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
चीनी नागरिक के पास से लड़ाकू विमान ,मुखौटा जैसा खिलौना बरामद रक्सौल। (Vor Desk) भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर एक चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर नियमित जांच अभियान के दौरान की गई। सीमा सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पकड़ा गया विदेशी नागरिक बिना वैध भारतीय वीजा के बिहार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को खिलौना व्यवसाय से जुड़ा व्यापारी बताया है।उसके पास से लड़ाकू विमान, स्पाइडर मैंन मुखौटा सहित अन्य आपत्तिजनक शैली के खिलौना की खेप भी बरामद होने की सूचना है।जानकारी के मुताबिक वह काठमांडू पहुंचने के बाद 11 मई 2026 को नेपाल के चितवन क्षेत्र में व्यापारिक उद्देश्य से पहुंचा था और बाद में वीरगंज होते रक्सौल बॉर्डर ...
रक्सौल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत

रक्सौल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत धार्मिक आस्था, परंपरा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विवाहित महिलाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और सोलह शृंगार के साथ वट वृक्ष (बड़ के पेड़) की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के विभिन्न मंदिरों, चौक-चौराहों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थित वट वृक्षों के आसपास दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। एसएसबी 47वीं वाहिनी मुख्यालय में भी उत्सवी माहौल रहा।महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा करते हुए वट वृक्ष की सात बार परिक्रमा की और कच्चा सूत बांधा। पूजा के दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किय...
पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री बनाए गए श्रवण कुमार, रक्सौल में जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह

पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री बनाए गए श्रवण कुमार, रक्सौल में जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद रक्सौल समेत जिलेभर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे जिले के विकास और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है। जदयू युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्रवण कुमार के नेतृत्व में पूर्वी चंपारण में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबे समय से उठ रही रक्सौल को जिला बनाने की मांग को अब मजबूती मिलेगी। साथ ही पलनवा, रघुनाथपुर, लखौरा और नरकटिया को प्रखंड का दर्जा दिलाने की दिशा में भी सकारात्मक पहल होने की संभावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार का प्रभारी मंत्री के रूप में मनोनयन क्षेत्र के युवाओं और विकास कार्यों के लिए...
रिश्तों का कत्ल: रक्सौल में चचेरे भाई ने किशोरी से किया गैंगरेप का प्रयास,पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन,दो धाराए !

रिश्तों का कत्ल: रक्सौल में चचेरे भाई ने किशोरी से किया गैंगरेप का प्रयास,पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन,दो धाराए !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
हैवानियत: विरोध करने पर दांतों से काटा, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, सदर अस्पताल में भर्ती रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाली रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का प्रयास किया। जब किशोरी ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया, तो दरिंदों ने उसके शरीर को दांतों से जगह-जगह काट लिया और गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। लहूलुहान हालत में पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पशुशाला से लौटने के दौरान दबोचा पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी बेटी 'गोवास' (पशुशाला) से बकरि...
नेपाल–भारत सीमा पर ₹100 से अधिक सामान पर कर वसूली पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,सीमावर्ती जनता को बड़ी राहत!

नेपाल–भारत सीमा पर ₹100 से अधिक सामान पर कर वसूली पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,सीमावर्ती जनता को बड़ी राहत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अंतिम फैसला आने तक दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर नहीं लगेगा भंसार शुल्क रक्सौल/काठमांडू।(Vor desk)। नेपाल के सर्वोच्च अदालत ने नेपाल–भारत सीमा नाकों से लाए जाने वाले ₹100 से अधिक मूल्य के दैनिक उपयोग के सामान पर लगाए गए भंसार (कस्टम) शुल्क की वसूली पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले से भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले हजारों परिवारों, छोटे व्यापारियों और दैनिक खरीदारी करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश हरिप्रसाद फुयाल और टेकप्रसाद ढुंगाना की संयुक्त इजलास ने प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय, अर्थ मंत्रालय समेत संबंधित सरकारी निकायों को अंतरिम आदेश जारी करते हुए दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर फिलहाल भंसार शुल्क नहीं वसूलने का निर्देश दिया। यह विवाद नेपाल सरकार द्वारा नेपाल राजपत्र में प्रकाशित उस अधिसूचना के बाद शुरू हुआ था, जिसमे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!