अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: रक्सौल में नारी शक्ति का सम्मान, बाल विवाह और तीन तलाक के विरुद्ध मुखर हुईं महिलाएं
रक्सौल।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को 'स्वच्छ रक्सौल' के प्रशिक्षण केंद्र में एक भव्य महिला सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की गरिमा को स्थापित करना और उनके सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। समारोह में समाज सेवा, सुरक्षा और महिला अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 13 महिलाओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली हस्तियों में प्रियंका डारा, आरती श्रीवास्तव (प्रयास), आरती गुप्ता (न्याय नेटवर्क परियोजना), श्वेता श्रीवास्तव, एसएसबी से जुड़ीं विभा कुमारी और कामिनी कुमारी, ओम शांति से भारती कुमारी, एसआई अनीता सिन्हा एवं कुमारी बिट्टू, नेहा श्रीवास्तव, निक्की सिंह, उषा श्रीवास्तव तथा अनि...









