रोजगार मेला 2083 का भव्य आयोजन: प्रदेश मंत्री कनिश पटेल ने किया उद्घाटन, 450 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
वीरगंज।(Vor desk)। युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित "रोजगार मेला 2083" का आयोजन वीरगंज में भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस रोजगार मेले में करीब 450 रोजगार चाहने वाले युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में आवेदन किए, साक्षात्कार दिए और रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त की।
यह रोजगार मेला वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ (BiCCI), नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ (FNCCI), नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश तथा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में वीरगंज महानगरपालिका, लीडरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (LDI) तथा HR Society Nepal–Madhesh Chapter का भी सहयोग रहा।
वीरगंज स्थित होटल भिस्वा के सभागार में आयोजित इस मेले का उद्घाटन मधेश प्रदेश सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं पर्यटन मंत्री कनिश पटेल ने दीप प्रज्व...









