एआई आधारित डिजाइन में रक्सौल की रितु रानी ने बढ़ाया मान, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मिली मास्टर ऑफ डिजाइन की उपाधि
रक्सौल/सोनीपत।(Vor desk)। रक्सौल की प्रतिभाशाली आर्किटेक्ट रितु रानी ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित डिजाइन के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करते हुए हरियाणा के सोनीपत स्थित ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में मास्टर ऑफ डिजाइन (एम.डेस.) की पोस्ट ग्रेजुएट उपाधि प्राप्त की। उनकी इस सफलता से रक्सौल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा, ऑकलैंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) डॉन फ्रेशवाटर, हार्वर्ड विश्वविद्यालय (अमेरिका) के लेमन प्रोफेसर डॉ. तरुण खन्ना तथा सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अभिषेक एम. सिंहवी सहित देश-विदेश के अनेक शिक्षाविद् और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में विश्वविद्यालय...









