सावन में श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की अनूठी पहल, बारिश के बीच कांवरियों की सेवा शुरू
प्रथम सोमवारी पर 150 शिवभक्तों के बीच फल-पेयजल का वितरण, सीमा क्षेत्र और नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं का भी किया गया स्वागत
रक्सौल। सावन की पहली सोमवारी पर बारिश के बीच श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, रक्सौल इकाई ने शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए अनूठी पहल की। स्टेशन रोड स्थित ‘रौनियार बोलबम सेवा समिति’ सेवा शिविर का शुभारंभ कर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की यात्रा पर जा रहे करीब 150 शिवभक्तों के बीच फल एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया।
इस सेवा अभियान की खास बात यह रही कि सीमा क्षेत्र के साथ-साथ नेपाल से आने वाले शिवभक्तों को भी सेवा का लाभ दिया गया। नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर के अलावा अरेराज और वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा करते हैं। इसे देखते हुए रक्सौल में पहली बार इस तरह का सेवा शिविर शुरू किया गया है। इससे एक ओर सीमा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओ...









