रक्सौल भारत विकास परिषद ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन, पाँच निर्धन बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाएगी शाखा
रक्सौल।(Vor desk)।चैत्र श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा द्वारा भव्य कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के कोईरिया टोला स्थित शिवनारायण निवास परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्णतः श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिषद ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की कि शाखा द्वारा क्षेत्र की पाँच अति निर्धन कन्याओं के पठन-पाठन का आगामी एक वर्ष का सम्पूर्ण खर्च वहन किया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती मेनका गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। समारोह के दौरान कुल 30 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। पूजन प्रक्रिया के अंतर्गत कन्याओं के चरण पखारे गए, उनका श्रृंगार किया गया और मां दुर्गा की आराधना व मंत्रोच्चारण के बीच आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात सभी कन्याओं को श्रद्धापूर्...









