भेलाही बाजार में दबोचा गया तस्कर, नेपाल भेजने के लिए रखी प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप जब्त
नशे पर प्रहार : भेलाही थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कफ सिरप और कैप्सूल बरामद
रक्सौल (vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलाही थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भेलाही बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो इन दवाओं को सीमा पार नेपाल भेजने की तैयारी में था।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, तलाशी में मिली खेप
पुलिस को सूचना मिली थी कि भेलाही बाजार के रास्ते प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप अंतरराष्ट्रीय सीमा पार भेजी जानी है। सूचना मिलते ही भेलाही थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तल...









