Sunday, September 6

आदापुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक: संगठन मजबूती और ‘हर घर झंडा’ अभियान पर हुई चर्चा

आदापुर (vor desk)। मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में आदापुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने ‘चलो पंचायत चलो वार्ड’ और ‘हर घर झंडा’ अभियान पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले एक महीने में पंचायत, गांव और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत कर वर्ष 2029 में जननायक राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद आशिक ने कहा कि लंबे समय बाद आदापुर में इतने संगठित रूप से बैठक हुई है और कांग्रेस ही देश को सही विकास दे सकती है। वहीं कांग्रेस नेता मदन यादव ने कहा कि पार्टी की विचारधारा सदैव जन-कल्याण के लिए समर्पित रही है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों—परमानंद प्रसाद, अशरफ अली, शिवजी प्रसाद, साबिर अंसारी, मोहम्मद फैजुल्लाह, मदन यादव, मोहम्मद फिरोज अहमद, मनेजर राय, परमानंद प्रसाद यादव, विनोद कुमार, नरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, मोहम्मद आशिक, अतिऊल्लाह खां, हरेश्वर पाल, रामबाबू सिंह, संजय कुशवाहा, मोहन राम और शिवशंकर राम को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में अनेक स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!