
वीरगंज (नेपाल)। पर्सा जिले की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से ब्राउन शुगर और अफ़ीम के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 3 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
माईधिया पोखरी के पास 100 gram ब्राउन शुगर संग 3 भारतीय धरे गए जिला पुलिस कार्यालय पर्सा की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार दोपहर करीब 12:10 बजे वीरगंज महानगरपालिका-16 स्थित माईधिया पोखरी के पास सड़क पर पैदल जा रहे 3 संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 100 gram ब्राउन शुगर जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपी भारत के बिहार राज्य अंतर्गत पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान कृष्णा कुजूर (19 वर्ष), आदित्य राज तिगा (19 वर्ष) और आशीष कुँजूर (18 वर्ष) के रूप में हुई है।
अफ़ीम के साथ मोटरसाइकिल सवार 2 तस्कर दबोचे गए दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने वीरगंज महानगरपालिका-15 से अफ़ीम जैसे नशीले पदार्थ के साथ 2 लोगों को दबोचा। जिला पुलिस कार्यालय की गश्ती टीम ने ‘अनटेस्ट’ लिखी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली, तो उनके पास से 3 gram 74 milligram अफ़ीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पटेर्वासुगौली गांवपालिका-1 कंचनपुर निवासी गफूर मियां (31 वर्ष) और सोनबर्षा निवासी दिलशाद आलम देवान (29 वर्ष) के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी (DSP) चक्रबहादुर मल्ला ने बताया कि पकड़े गए सभी 5 आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और अवैध तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।
