Sunday, September 6

सीमांचल

भारत विकास परिषद की मेहंदी प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम

भारत विकास परिषद की मेहंदी प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के तत्वावधान में संस्कृति सप्ताह–2026 के अंतर्गत रविवार को श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवर निबंधक आशीष अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सुप्रिया ड्रोलिया, शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, सचिव नरेश कुमार, महिला सहभागिता संयोजिका मेनका गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार, कैलाश चंद्र काबरा, मोनिका आर्य एवं मीतू गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में रक्सौल, मोतिहारी तथा नेपाल के बीरगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 70 छात्राओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर आकर्षक मेहंदी डिजाइनों का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार मुस्कान गुप्ता को प्रथम, खुशी कुमारी को द्वितीय तथा आराध्या गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तीनों विजेता...
रक्तवीर रवि मस्कारा का डंकन अस्पताल में सम्मान, 50 स्वैच्छिक रक्तदान पूरे होने पर मिला प्रशस्ति पत्र

रक्तवीर रवि मस्कारा का डंकन अस्पताल में सम्मान, 50 स्वैच्छिक रक्तदान पूरे होने पर मिला प्रशस्ति पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सम्मान के बाद किया 51वाँ रक्तदान, युवाओं से की नियमित रक्तदान करने की अपीलरक्सौल। (VoR Desk) स्थानीय डंकन अस्पताल में शनिवार को मस्कारा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं समाजसेवी रवि मस्कारा को स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके 50 स्वैच्छिक रक्तदान पूरे होने पर अस्पताल प्रशासन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डंकन अस्पताल के प्रमुख डॉ. प्रभु जोसेफ ने रवि मस्कारा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी अनूप स्टीफन तथा डॉ. डेविड की टीम ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की।सम्मान समारोह के तुरंत बाद रवि मस्कारा ने मानव सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 51वाँ स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनका यह रक्तदान छौड़ादानो निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र के उपचार के लिए किया गया...
रक्सौल में कलवार महिला मंच की नई कार्यकारिणी गठित, किरण गुप्ता सर्वसम्मति से बनीं अध्यक्ष

रक्सौल में कलवार महिला मंच की नई कार्यकारिणी गठित, किरण गुप्ता सर्वसम्मति से बनीं अध्यक्ष

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नई टीम को मिल रही बधाइयाँ, महिलाओं को संगठित कर सामाजिक कार्यों को गति देने का लिया संकल्प रक्सौल।।(Vor desk)। शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में शनिवार को कलवार महिला मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष पद के लिए अनिता गुप्ता ने किरण गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसके बाद किरण गुप्ता को सर्वसम्मति से कलवार महिला मंच का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष की ...
सीमावर्ती महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, एसएसबी ने शुरू कराया 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण

सीमावर्ती महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, एसएसबी ने शुरू कराया 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम बाह्य सीमा चौकी पंटोका के कार्यक्षेत्र स्थित वाइब्रेंट विलेज पंटोका की 15 महिलाओं एवं युवतियों के लिए आयोजित किया गया है। उद्घाटन समारोह में 47वीं वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट नवीन कुमार साह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनमें स्वरोजगार की भावना विकसित करना है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को पूरी लगन, अनुशासन और गंभीरता के साथ पूरा करने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र सरकार की 'वाइब्रेंट विलेज' योजना तथा इसके तहत एसएसबी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधि...
अतिक्रमण पर सख्ती के संकेत, रक्सौल में शांति सुव्यवस्था को ले कर एसडीओ- एसडीपीओ का फ्लैग मार्च

अतिक्रमण पर सख्ती के संकेत, रक्सौल में शांति सुव्यवस्था को ले कर एसडीओ- एसडीपीओ का फ्लैग मार्च

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। शांति सुव्यवस्था के साथ ही शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नागमणि वर्मा ने गुरुवार को एसडीपीओ मनीष आनंद, प्रभारी बीडीओ रणधीर कुमार, थानाध्यक्ष रमेश महतो और पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च कर यातायात एवं अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने मेन रोड से लक्ष्मीपुर होते हुए कौड़ीहार चौक तक पैदल मार्च किया। रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के कारण अधिकारी बाटा चौक से वापस लौट गए। इस दौरान सड़क किनारे स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण, फुटपाथी दुकानों तथा अवैध पार्किंग करने वालों को चेतावनी दी गई। नो-पार्किंग जोन में खड़े कई वाहनों का चालान भी किया गया। एसडीओ नागमणि वर्मा ने कहा कि शांति सुव्यवस्था हमारी प्राथमिकता है।यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण के खिलाफ जल...
पीएम आवास योजना पर बच्चों में जागरूकता बढ़ाने की पहल, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में हुईं तीन प्रतियोगिताएं

पीएम आवास योजना पर बच्चों में जागरूकता बढ़ाने की पहल, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में हुईं तीन प्रतियोगिताएं

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने और उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद रक्सौल ने गुरुवार को लक्ष्मीपुर स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के निर्देशन में नगर प्रबंधक अविनाश कुमार, एमआईएस एक्सपर्ट ई. सोनू कुमार तथा दिपेश नायक ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेश कुमार पांडेय और शिक्षकों के सहयोग से प्रतियोगिताओं का सफल संचालन कराया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की थीम पर आकर्षक चित्र उकेरकर अपनी ...
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रक्सौल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन,प्रशासन सतर्क!

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रक्सौल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन,प्रशासन सतर्क!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था, कथित पेपर लीक मामलों और छात्र आंदोलन को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच गुरुवार को रक्सौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के बाटा चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन सतर्क दिख रही है।सूचना के मुताबिक,फ्लैग मार्च के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इधर,विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष बिकेश चंद्रवंशी ने की। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी, मोतिहारी के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रो. अखिलेश दयाल ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मं...
दो माह से चल रही थी डायलिसिस सेवा, अब हुआ ताम झाम के बीच औपचारिक उद्घाटन; 360 से अधिक मरीज उठा चुके हैं लाभ

दो माह से चल रही थी डायलिसिस सेवा, अब हुआ ताम झाम के बीच औपचारिक उद्घाटन; 360 से अधिक मरीज उठा चुके हैं लाभ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में पिछले करीब दो माह से संचालित डायलिसिस सेवा का बुधवार को औपचारिक उद्घाटन कर दिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं के साथ इस सेवा का वर्चुअल उद्घाटन किया, जबकि स्थानीय स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।मौके पर नगर परिषद की कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के पति सह भाजपा नेता राकेश कुशवाहा सहित गण मान्य,स्वास्थ्य अधिकारी आदि मौजूद रहे। खास बात यह है कि उद्घाटन से पहले ही यह सेवा नियमित रूप से संचालित हो रही थी और पिछले करीब दो माह दो दिन में 360 से अधिक किडनी मरीजों का सफलतापूर्वक डायलिसिस किया जा चुका है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सेवा पहले ही शुरू कर दी गई थी, जबकि बुधवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। डायलिसि...
रक्सौल में सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 7.82 ग्राम ब्राउन शुगर, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद, दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार; दो महिलाएं फरार

रक्सौल में सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 7.82 ग्राम ब्राउन शुगर, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद, दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार; दो महिलाएं फरार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल पुलिस ने सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.82 ग्राम ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल तथा ओप्पो कंपनी का एक स्मार्टफोन भी बरामद किया है। वहीं, इस मामले में शामिल दो महिलाएं पुलिस को चकमा देकर फरार हो गईं, जिनकी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गत संध्या गश्ती के दौरान व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में एक पुरुष और दो महिलाएं अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते दिखाई दे रहे थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसका सत्यापन कराया गया तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद के नेतृत्व में रक्सौल थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने स...
रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना में तेजी के निर्देश, एक सप्ताह में लंबित भू-अर्जन अभिलेख उपलब्ध कराने का आदेश

रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना में तेजी के निर्देश, एक सप्ताह में लंबित भू-अर्जन अभिलेख उपलब्ध कराने का आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल एयरपोर्ट परियोजना को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने वरीय अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य एवं भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद रक्सौल परिसदन में समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट परियोजना के लिए जिन रैयतों का मुआवजा भुगतान अभी लंबित है, उनके मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने रक्सौल अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन रैयतों का भुगतान नहीं हो सका है, उनके एलपीसी (भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र) तथा भूमि संबंधी सभी आवश्यक अभिलेख एक सप्ताह के भीतर जिला भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्राप्त अभिलेखों की नियमित समीक्षा कर...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!