रिश्तों का कत्ल: रक्सौल में चचेरे भाई ने किशोरी से किया गैंगरेप का प्रयास,पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन,दो धाराए !
हैवानियत: विरोध करने पर दांतों से काटा, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, सदर अस्पताल में भर्ती
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाली रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का प्रयास किया। जब किशोरी ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया, तो दरिंदों ने उसके शरीर को दांतों से जगह-जगह काट लिया और गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। लहूलुहान हालत में पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
पशुशाला से लौटने के दौरान दबोचा
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी बेटी 'गोवास' (पशुशाला) से बकरि...









