भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजे के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल | (vor desk)
भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में हरैया पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने सीमा पार से गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 5 किलो 48 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
गुप्त सूचना पर भालुवाहा बॉर्डर पर बिछाया गया जाल
हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को नेपाल से भारत में गांजे की एक बड़ी खेप लाए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और एसएसबी की एक संयुक्त टीम गठित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी गई। इसी दौरान भालुवाहा बॉर्डर के समीप नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। सुर...









