Tuesday, April 28

रक्सौल आसपास

शिलान्यास के 21साल बाद 156 करोड़ 87 लाख की लागत से रक्सौल में फाटक नंबर 33-34 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का टेंडर जारी:एमपी डा. संजय जायसवाल ने रेल मंत्री के प्रति जताया आभार!

शिलान्यास के 21साल बाद 156 करोड़ 87 लाख की लागत से रक्सौल में फाटक नंबर 33-34 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का टेंडर जारी:एमपी डा. संजय जायसवाल ने रेल मंत्री के प्रति जताया आभार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-फाटक नंबर 33-34 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने के लिए बिहार में पहली बार रेल मंत्रालय द्वारा आरओबी की शत प्रतिशत राशि हुई निर्गत जीएम ने तीन माह पहले विधायक प्रमोद सिन्हा को दिया था स्वीकृति का आश्वासन, डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई थी दिल्लीरक्सौल।(Vor desk)।चुनाव के पूर्व एनडीए सरकार ने रक्सौल को खुशी भरी खबर दी है।भारत-नेपाल सीमा से लगे रक्सौल में जाम से निजात दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रेल मंत्रालय ने रक्सौल में दो रेल ओवरब्रिज की स्वीकृति दे दी है।रेलवे फाटक संख्या 33 और 34 पर जल्द ही रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण शुरू हो सकता है।इसके लिए टेंडर भी निकल गया है।इसके लिए संसद और विधान सभा में लगातार आवाज उठाने के बाद शिलान्यास के 21साल के बाद यह सपना पूरा होने के ओर अग्रसर है। सांसद डा संजय जायसवाल ने दी जानकारी क्षेत्रीय भाजपा सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्...
शारदीय नवरात्र आज से,वीरगंज के गहवा माई मंदिर में मोबाइल के इस्तेमाल करने, टिकटॉक और वीडियो बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध!

शारदीय नवरात्र आज से,वीरगंज के गहवा माई मंदिर में मोबाइल के इस्तेमाल करने, टिकटॉक और वीडियो बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल और आसपास के इलाकों में नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। वीरगंज स्थित शक्तिपीठ गहवा माई मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत हो सके। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के प्रयोग, टिक-टॉक बनाने, फोटो खींचने और वीडियो रिकॉर्डिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र साह ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे महंगे गहने पहनकर न आएं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, लेकिन ...
पर्व पर जाम मुक्त और व्यवस्थित यातायात को ले कर रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान!

पर्व पर जाम मुक्त और व्यवस्थित यातायात को ले कर रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर शुरू हुआ है। आगामी पर्व पर जाम मुक्त और व्यवस्थित यातायात को ले कर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में शहर के मुख्य पथ, कौड़ीहार चौक और ब्लॉक रोड जैसे इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अवैध दुकान ,गुमटी,ठेला लगाने वाले19 लोगों पर करीब 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और कई वाहनों का चालान भी काटा गया।वहीं,सड़क पर यत्र तत्र खड़ी चार चक्का वाहनों और बाइक से भी जुर्माना वसूला गया।लावारिश वाहनों को जेसीबी से थाना ले जाया गया।इसमें नेपाली ग्राहकों के बाइक भी शामिल थे,जो काफी परेशान हुए।प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। अभियान की मुख्य बातें: अतिक्रमण हटाओ अभियान: शहर को अतिक्रमण म...
महुआवा थाना क्षेत्र के पंचपोखरिया में भीषण डकैती, डेढ़ दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

महुआवा थाना क्षेत्र के पंचपोखरिया में भीषण डकैती, डेढ़ दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चम्पारण जिले के नेपाल सीमावर्ती महुआवा थाना क्षेत्र पचपोखरिया गांव में नकाबपोश और हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार की देर रात डकैती की घटना को अंजाम दिया,जिसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई।बदमाशों की संख्या करीब डेढ दर्जन थी।सूचना है कि रात्रि एक बजे वे बाईक और स्कॉर्पियो से पहुंचे थे।वारदात सहकारिता विभाग के सेवानिवृत राम चंद्र राम के यहां हुई।मजे की बात है कि घटनास्थल से मात्र एक किलो मीटर पर एसएसबी कैंप है,बावजूद,इस बड़ी घटना के बाद बदमाश आराम से चलते बने।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी । शुरुआती जांच में 50 हजार नकद और कुछ आभूषण लूटने की बात सामने आई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने तकनीकी विशेषज्ञों और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भेजा है। डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुटी है। इधर, डीएसपी मनीष आनंद ने पहुंच कर वारदात की जा...
रक्सौल में कंटेनर ट्रक के ठोकर से महिला की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, रक्सौल प्रशासन ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया!

रक्सौल में कंटेनर ट्रक के ठोकर से महिला की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, रक्सौल प्रशासन ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। काठमांडू दिल्ली सड़क खंड अंतर्गत आइसीपी बाइपास सड़क के पास स्थित आबकारी चेकपोस्ट के सामने रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।पति पत्नी बाइक पर सवार थे,इसी बीच तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी।हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्वजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क अवरुद्घ कर दिया और टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया।उनकी नाराजगी थी कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं है और भारी वाहनों के चालक लापरवाह हैं,जिस पर कोई नियंत्रण नहीं रहने से दुर्घटनाएं हो रही है।केवल बाइक चालक पर कड़ाई होती है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है।मामले के उग्र होने की सूचना के बाद पहुंचे एसडीओ मनीष कुमार ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया।इस क्रम में कुछ देर के लिए सड़क जाम की स...
कानू समाज की हुई बैठक, रक्सौल विधान सभा से प्रतिनिधित्व के सवाल पर  जोर शोर से हुई चर्चा!

कानू समाज की हुई बैठक, रक्सौल विधान सभा से प्रतिनिधित्व के सवाल पर जोर शोर से हुई चर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। विधान सभा चुनाव को ले कर वैश्य समाज एकजुट हो कर अपने अधिकार और पहचान के लिए खड़ा होता दिख रहा है।राजनीतिक पार्टियों में टिकट की दावेदारी के बीच रक्सौल से वैश्य समाज ने भी प्रतिनिधित्व के सवाल पर चर्चा छेड़ रखी है।इसी क्रम में शहर के आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज के सभागार में रविवार को कानू समाज के लोगों की एक बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता ध्रुव नारायण प्रसाद कर रहे थे। इस दौरान सामाजिक एकता को लेकर आवश्यक चर्चा की गयी।वक्ताओं ने जोर दे कर कहा कि रक्सौल विधान सभा में 35हजार कानू हैं,जो वैश्य और अतिपिछड़ी में सबसे ज्यादा हैं,इसलिए विधान सभा की उम्मीदवारी पर राजनीतिक दलों को विचार करना ही चाहिए।बैठक में समाज के उत्थान के लिए सभी लोगों को एकजुट होने की अपील करते हुए कांग्रेस नेता डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि संघ में ही शक्ति है।आपस में हम सब एक होकर रहेंगे तो पूरे समाज...
रक्सौल में डांडिया नाइट का हुआ आयोजन,युवक- युवतियों ने डांडिया और गरबा गीतों पर जमकर लगाए ठुमके !

रक्सौल में डांडिया नाइट का हुआ आयोजन,युवक- युवतियों ने डांडिया और गरबा गीतों पर जमकर लगाए ठुमके !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।अखिल भारतीय मारवाड़ी़ महिला सम्मेलन रक्सौल शाखा के तत्वावधान में बीती शाम को डांडिया नाइट का आयोजन शहर के लोगों के लिए खास रहा। इस कार्यक्रम में लोगों ने डांडिया गीतों पर जमकर मस्ती की।नवरात्रि के उपलक्ष्य में शुक्रवार मेन रोड स्थित पंकज वाटिका में आयोजित “डांडिया नाइट ” की विधिवत शुरुआत विशिष्ट अतिथि आईसीपी प्रबंधक कुमार राजीव रंजन, कार्यकारी सभापति पुष्पा देवी, श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सचिव कैलाश चन्द काबरा, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव सीताराम गोयल, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा एवं महिला बाल विकास प्रमुख वीणा गोयल, सचिव संगीता धानोठिया ,शिखा रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गयी।कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से किया गया।इसके बाद देवी मां से जुड़े देवी गीतों की प्रस्तुति से सारा माहौल गरबा के रंग में डूब गया. र...
डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रक्सौल स्टेशन का किया निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने ज्ञापन सौंपा

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रक्सौल स्टेशन का किया निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने ज्ञापन सौंपा

Uncategorized, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने शनिवार को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड का स्पेशल सैलून से विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान मुजफ्फरपुर-सुगौली दोहरीकरण, फुटप्लेट, रेलवे गुमटी, पुल-पुलिया और ओवरब्रिज का जायजा लिया। नरकटियागंज पहुंचने के बाद वहां पदाधिकारियों से समस्याओं को जाना। रनिंग रूम को देखा। यात्री सुविधा को लेकर विशेष निर्देश दिए। इसके बाद वे रक्सौल स्टेशन पहुंचे।जहां स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।इस दौरान डीआरएम ने रक्सौल स्टेशन के फूट ओवरब्रिज पर खड़े को कर रेलवे एरिया की जायजा और जानकारी ली।अमृत भारत स्टेशन के तहत निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी भी ली।प्लेटफार्म पर साफ सफाई,सुविधा आदि का निरीक्षण किया। रक्सौल सुगौली रेल खंड पर पुराने पटरी को हटा कर आधुनिक पटरी बिछाए जाने अद्यतन स्थिति की ज...
अनुमंडल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी में चार फर्जी क्लिनिक और नर्सिंग होम  सील,मची खलबली!

अनुमंडल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी में चार फर्जी क्लिनिक और नर्सिंग होम सील,मची खलबली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। अनुमंडल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को रक्सौल में कुछ टार्गेटेड नर्सिंग होम पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी के विशेष निर्देश पर की गई, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद,थानाध्यक्ष विजय कुमार, रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार,अनुमंडल अस्पताल रक्सौल की उपाधीक्षक डॉ. स्वाती सपन सहित एक बड़ी टीम शामिल थी।इस छापेमारी के दौरान, प्रशासन ने रक्सौल के सैनिक रोड में डा के मोहन के सनराइज हेल्थ केयर एंड चैरिटेबल अस्पताल को सील कर दिया। जांच में पाया गया कि यह अस्पताल मानकों के अनुरूप नहीं था, जिसे एक फर्जी चिकित्सक द्वारा संचालित किया जा रहा था। इसके बाद, टीम कौड़िहार रोड के हंस टोला स्थित आबदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। उक्त केंद्र की जांच और सिल करने की कारवाई देर शाम तक जारी र...
नगर परिषद रक्सौल को पीएम स्वनिधि योजना में बेहतरीन काम करने के लिए मिला राज्य स्तर पर पहला स्थान !

नगर परिषद रक्सौल को पीएम स्वनिधि योजना में बेहतरीन काम करने के लिए मिला राज्य स्तर पर पहला स्थान !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नगर परिषद रक्सौल को पीएम स्वनिधि योजना में बेहतरीन काम करने के लिए राज्य स्तर पर पहला स्थान मिला है. परिषद ने इस योजना के तहत मिले लक्ष्य से 160% अधिक की उपलब्धि हासिल की है, जो कि एक ऐतिहासिक सफलता है.नगर परिषद रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने इस सफलता का श्रेय टीम वर्क को दिया है. उन्होंने बताया कि रक्सौल को कुल 958 पीएम स्वनिधि लोन का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में टीम ने 1879 पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त किए, जिनमें से 1549 आवेदनों को स्वीकृत किया गया और 1540 को लोन दिया गया. इस तरह रक्सौल नगर परिषद ने अपने लक्ष्य से 160.54% अधिक आवेदन स्वीकृत किए.इस उपलब्धि से परिषद के सभी कर्मियों में खुशी का माहौल है. कार्यवाहक नगर सभापति पुष्पा देवी सहित सभी पार्षदों ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि यह टीम भविष्य में भी रक्सौल का नाम रोशन ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!