रक्सौल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत तीन स्थानों पर लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 225 से अधिक लोगों की हुई जांच
रक्सौल | (Vor desk)
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की ओर से शहर व प्रखंड क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 225 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई।
पहला शिविर तुमड़िया टोला स्थित नगर परिषद कार्यालय सभागार में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव के निर्देश पर आयोजित हुआ। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार की देखरेख में आयोजित इस शिविर में सिटी मैनेजर अविनाश कुमार राव व स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित अन्य अधिकारी सक्रिय रहे। यहाँ डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में फार्मासिस्ट रवीन्द्र राम तथा एएनएम खुशबू, नेहा चौबे, रिंकी, अंजू और अर्चना की टीम ने 1...









