नेपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल, 15 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल आयल निगम (NOC) ने एक बार फिर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। पिछली बार हुई मूल्य वृद्धि के अभी 11 दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि निगम ने बुधवार मध्यरात्रि से प्रभावी होने वाले डीजल, पेट्रोल और मिट्टी के तेल के दामों में 15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले निगम ने इसी महीने की 1 तारीख को कीमतों में समायोजन किया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव के कारण दोबारा कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं,जिसे बुधवार की मध्य रात्रि से ही लागू कर दिया गया है।
नए मूल्य निर्धारण के अनुसार, निगम ने पेट्रोल की कीमतों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। पहली श्रेणी में पेट्रोल 184 रुपये 50 पैसे, दूसरी श्रेणी में 186 रुपये और तीसरी श्रेणी में 187 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है। इसी प्रकार, डीजल और मिट्टी के तेल की कीमत प...









