रक्सौल में तनिष्क और हीरो शो रुम पर रेड से हड़कंप: दिग्गज व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर इनकम टैक्स की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’!
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में शनिवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने प्रमुख व्यवसायी मोहम्मद कलीम के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और पैतृक आवास पर बड़ी छापेमारी की।सूचना के अनुसार दो दर्जन वाहनों में यह टीम पहुंची और अलग अलग दल में बंट कर करवाई शुरू कर दी। यह कार्रवाई घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच हुई, जब अधिकांश लोग अपने घरों में ही थे। आयकर विभाग की टीम अलग अलग करीब दो दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंची।कुछ पर आयकर विभाग ,भारत सरकार का बोर्ड भी लगा है।इस करवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।सूचना है कि मोहम्मद कलीम से जुड़े लोगों और रिश्तेदारों पर भी टिम की नजर है।इस कड़ी में इनकम टैक्स की टीम द्वारा एक अल्ट्रासाउंड केंद्र और एक्सरे केंद्र संचालक के यहां भी छापेमारी की गई है।
आयकर विभाग ने आदापुर प्रखंड के विष्णुपुरवा स्थित पैतृक घर, रक्सौल मुख्य पथ पर पंकज चौक के...









