रक्सौल: चैत्र की तपिश के बीच इस्लामपुर में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख; सावधानी बरतने की अपील
रक्सौल।(Vor desk)। चैत्र के महीने में बढ़ती गर्मी और पछुआ हवाओं के बीच अगलगी की घटनाओं ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ताजा मामला रक्सौल नगर के वार्ड संख्या 8 स्थित इस्लामपुर मोहल्ले का है, जहाँ अचानक लगी भीषण आग ने चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मोहल्ले के चार परिवारों—इसा देवान, टून्ना शाह, मकसूद हजामत और एक अन्य—के आशियाने देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गए।बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत खाना बनाने वाले चूल्हे से निकली एक चिंगारी से हुई, जिसने भीषण गर्मी के कारण कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि प्रभावित परिवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस आपदा में उनके फुस के घर, साल भर के लिए संचित अनाज, कीमती फर्नीचर और घर का सारा सामान सहित लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय नागरिकों ने अदम्...









