Sunday, August 23

रक्सौल में नारी शक्ति की कमान में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच

रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल और एसआरपी मेमोरियल अस्पताल के सौजन्य से सूर्य मंदिर के पास निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के रजत जयंती वर्ष में अध्यक्ष लायन प्रियंका सोनी, सचिव लायन सीमा बरनवाल व कोषाध्यक्ष भावना चौहान के नेतृत्व में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

शिविर में 100 से अधिक लोगों के शुगर और बीपी की जांच की गई, जिसमें खुद को स्वस्थ मानने वाले कई लोगों में भी इनका स्तर काफी बढ़ा हुआ निकला। मीडिया प्रभारी लायन पवन किशोर कुशवाहा ने बताया कि गंभीर बीमारियों से बचाव और जागरूकता के लिए क्लब हर माह ऐसे शिविर लगाएगा।

मौके पर एसआरपी मेमोरियल अस्पताल की टीम के अलावा प्रथम उपाध्यक्ष लायन शंभु प्रसाद चौरसिया, लायन संजय गुप्ता, लायन विजय कुमार, लायन अमित कुमार, लायन नारायण रूंगटा, लायन पंकज बरनवाल, लायन साइमन रेक्स व लायन हेमंत अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!