Sunday, August 23

रक्सौल में हरियाली सावन मिलन समारोह आयोजित, ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।

​काली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्वती तिवारी के नेतृत्व में हरैया पोखरा स्थित सातो माई मंदिर परिसर में भव्य हरियाली सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं के बौद्धिक व मानसिक विकास और मनोरंजन के लिए चार प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

​मेहंदी स्पर्धा में पूर्णिमा देवी प्रथम, रामकली देवी द्वितीय व तोता देवी तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में कुंती देवी प्रथम, भवानी देवी द्वितीय व नीलू देवी तृतीय आईं। वहीं बैलून बैंगल्स में रिंकू देवी प्रथम, पुनीता देवी द्वितीय व आशमा खातून तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में रुखसाना खातून प्रथम, ललसा देवी द्वितीय व अफसाना खातून ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ सभी के लिए जलपान का प्रबंध किया गया।

​मौके पर पार्वती तिवारी ने महिलाओं को आत्मविश्वासी व जागरूक बनाने की बात कही। वहीं लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन बिमल सर्राफ और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!