Monday, August 24

सावन की अंतिम सोमवारी पर रक्सौल में उमड़ा भक्ति प्रवाह: रौनियार बोलबम सेवा समिति ने कांवरियों के बीच बांटे फल और जल

रक्सौल।(Vor desk)। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर रक्सौल का माहौल पूरी तरह शिवभक्ति के रंगों में रंग गया।एक ओर जहां शहर के काली मंदिर,सूर्यमंदिर शिवालय,राजदंडी हनुमान मंदिर,श्री सत्यनारायण पंचायती मंदिर,त्रिलोकी नाथ मंदिर,राम जानकी मंदिर सहित विभिन्न शिवालियों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।वहीं इस खास मौके पर श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति (इकाई रक्सौल) की उप-समिति ‘रौनियार बोलबम सेवा समिति’ ने स्टेशन रोड स्थित न्यू मार्केट परिसर में सेवा शिविर लगाकर मिसाल पेश की। समिति के सदस्यों ने देवघर और अरेराज के लिए निकल रहे सैकड़ों बोलबम कांवरियों के बीच ताजे फल व शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया और उन्हें अंतिम सोमवारी की शुभकामनाएं दीं।

अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती शहर रक्सौल में पहली बार इस तरह की भव्य सेवा व्यवस्था की गई थी, जिससे लंबी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ भारत विकास परिषद और रक्सौल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर इस पहल की काफी सराहना की।

समिति के अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता और उप-समिति अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों को और बेहतर ढंग से जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिवजी प्रसाद गुप्ता, मुन्ना प्रसाद,मुन्ना कुमार गुप्ता,दीपक कुमार, विनोद गुप्ता, राजेश कुमार, राजू कुमार, सुनील कुमार, सूरज कुमार, संतोष कुमार,जितेंद्र कुमार और वीरेंद्र कुमार सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!